BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Stock Market Prediction: ब्लैकरॉक सीईओ की बड़ी भविष्यवाणी, बाजार में तबाही बाकी, 20% और गिर सकते हैं शेयर

Stock Market Prediction: ब्लैकरॉक सीईओ की बड़ी भविष्यवाणी, बाजार में तबाही बाकी, 20% और गिर सकते हैं शेयर

(Stock Market Prediction, Image Source: Meta AI)

(Stock Market Prediction, Image Source: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 08 Apr 2025 | 6:42 pmModified: 08 Apr 2025 | 6:42 pm
HIGHLIGHTS
  1. मंगलवार को 1500 अंक का सुधार देखने को मिला।
  2. लैरी फिंक ने बाजार में और 20% गिरावट की चेतावनी दी।
  3. फिंक ने अमेरिका के टैरिफ को गिरावट का कारण बताया।

Stock Market Prediction: सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद आज मंगलवार का दिन मंगलमय नजर आया। दरअसल अमेरिकी टैरिफ से ग्लोबल स्तर पर ट्रेड वॉर गहराने के डर से सोमवार को भारी बिकवाली के कारण पिछले दस महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट दर्ज की गई। किंतु आज शुरुआती कारोबार में जबरदस्त लिवाली से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी से रिकवर कर ली है। बता दें कि सोमवार को लगभग 2226 अंकों तक बाजार गिर गया था। जिसके बाद निवेशकों को एक दिन में करीब 14 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा झटका लगा था। हालांकि, आज मंगलवार को बाजार ने कुछ हद तक रिकवर करता नजर आया है और कारोबार के दौरान 1500 अंक तक उछाल देखा गया था। इससे निवेशकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। किंतु इसी बीच निवेशकों के लिए डराने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बाजार में और 20% की गिरावट आने की संभावना

ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने चेतावनी दी है कि भले ही ग्लोबल इक्विटी में मामूली उछाल देखा गया हो, लेकिन बाजार में गिरावट का सबसे बुरा दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ी तो बाजार में और 20% की गिरावट आ सकती है। रॉयटर्स के मुताबिक, फिंक ने न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब में यह बयान दिया और बताया कि जिन सीईओ से उन्होंने बात की उनमें से अधिकांश का मानना है कि हम मंदी के दौर से जा रहे हैं।

फिंक ने महंगाई और कीमतों में बढ़ोतरी के लिए अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ को दोषी ठहराया, जिससे बाजारों में खराब सेंटिमेंट और दबाव बढ़ा। उनका कहना था कि इन टैरिफ के कारण आर्थिक अनिश्चितता का माहौल बना है और इससे बाजारों की स्थिरता पर प्रभाव पड़ा है।

लैरी फिंक की चेतावनी

यकीनन मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में सुधार हुआ है, लेकिन फिंक ने फिर से चेतावनी दी है कि यह सुधार लंबे समय तक टिकने वाला नहीं माना जा सकता। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप चीन को छोड़कर अन्य देशों के लिए टैरिफ में 90-दिवसीय विराम पर विचार कर रहे थे, जिससे बाजारों में मामूली तेजी आई थी, लेकिन व्हाइट हाउस ने इसे फर्जी खबर बताकर खारिज कर दिया।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोमवार को अमेरिकी टैरिफ के कारण ग्लोबल स्तर पर ट्रेड वॉर का डर फैलने से भारी बिकवाली हुई, जिससे बाजार में पिछले दस महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Stock Market Prediction: Big prediction by BlackRock CEO, destruction is yet to happen in the market, shares may fall by 20% more

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm