इंदौर में शक्कर के भाव में तेजी, रवा, चना बेसन महंगा

Ads

इंदौर में शक्कर के भाव में तेजी, रवा, चना बेसन महंगा

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 01:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

इंदौर, 15 जुलाई (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को शक्कर के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। जबकि रवा 20 रुपये और चना बेसन 25 रुपये प्रति 50 किलोग्राम महंगा बिका।

कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी की आवक हुई।

शक्कर- गुड़

शक्कर 3380 से 3420, शक्कर मोटा दाना 3450 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।

गुड़ भेली 3500 से 3550, गुड़ कटोरा 3700 से 3750, गुड़ लड्डू 3800 से 3850, गुड़ मालवी 4000 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला

खोपरा गोला 185 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम

खोपरा बूरा 2400 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी

हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 162, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 130, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 4600 से 5400, पैकिंग में 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1100, मैदा 1120, रवा 1200, चना बेसन 3400 से 3425 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

भाषा सं जतिन मनोहर

मनोहर