मौजूदा वित्तवर्ष में चीनी उत्पादन 3.63 प्रतिशत कम होकर 3.45 करोड़ टन रहने का अनुमान: एआईएसटीए

मौजूदा वित्तवर्ष में चीनी उत्पादन 3.63 प्रतिशत कम होकर 3.45 करोड़ टन रहने का अनुमान: एआईएसटीए

मौजूदा वित्तवर्ष में चीनी उत्पादन 3.63 प्रतिशत कम होकर 3.45 करोड़ टन रहने का अनुमान: एआईएसटीए
Modified Date: January 6, 2023 / 11:10 pm IST
Published Date: January 6, 2023 11:10 pm IST

नई दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) वर्ष 2022-23 के विपणन सत्र में देश का चीनी उत्पादन 3.45 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो साल भर पहले की अवधि की तुलना में 3.63 प्रतिशत कम है । उद्योग संगठन एआईएसटीए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुनिया में चीनी के प्रमुख उत्पादक देश, भारत में उत्पादन 2021-22 के विपणन सत्र के दौरान 3.58 करोड़ टन रहा।

चीनी सत्र अक्टूबर-सितंबर तक होता है।

उत्पादन में गिरावट के अनुमान के कारण एआईएसटीए को उम्मीद है कि 2021-22 में 1.12 करोड़ टन की तुलना में इस सत्र में निर्यात लगभग 70 लाख टन कम रहेगा।

भाषा राजेश राजेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में