सुनील मित्तल अगले पांच साल के लिए फिर से एयरटेल के चेयरमैन नियुक्त

सुनील मित्तल अगले पांच साल के लिए फिर से एयरटेल के चेयरमैन नियुक्त

सुनील मित्तल अगले पांच साल के लिए फिर से एयरटेल के चेयरमैन नियुक्त
Modified Date: May 13, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: May 13, 2026 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल के संस्थापक सुनील भारती मित्तल को अगले पांच वर्षों के लिए फिर से निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है।

एयरटेल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मित्तल का नया कार्यकाल एक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक होगा।

मानव संसाधन एवं नामांकन समिति की सिफारिश पर निदेशक मंडल ने मित्तल की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो सदस्यों की स्वीकृति के अधीन होगी। मित्तल का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है।

मित्तल ने 1976 में भारती समूह की स्थापना की थी, जो अब दूरसंचार, अंतरिक्ष संचार, डिजिटल अवसंरचना और वित्तीय सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने निशाबा गोदरेज को भी स्वतंत्र निदेशक के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल चार अगस्त, 2026 से तीन अगस्त, 2031 तक होगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में