सनशाइन बस देगी बच्चों को स्कूल बस में पूरी सुरक्षा

सनशाइन बस देगी बच्चों को स्कूल बस में पूरी सुरक्षा

सनशाइन बस देगी बच्चों को स्कूल बस में पूरी सुरक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: March 29, 2018 12:02 pm IST

स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर हर पालक चिंता में रहता है जिसे ध्यान में रख कर अशोक लीलैंड ने स्कूली बच्चों के लिए सनशाइन बस डिजाइन की है जो अभी तक की सबसे आधुनिक सुरक्षा उपायों से सुसज्जित बस है। इस विशेष तरह की बस में सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन किया गया है। बस का दरवाजा सुरक्षित है, सीटों की ऊंचाई छोटे बच्चों के मुताबिक डिजाइन की गई है और खिड़कियों की ऊंचाई भी ऐसी है कि बच्चों को बाहर का दृश्य देखने में परेशानी नहीं होती। देखा गया है कि दुर्घटना की स्थिति में बस के सामने का हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त होता है, जिससे बड़ी जनहानि होती है। लेकिन, सनशाइन बस का बंपर बेहद मजबूत होता है, जो सामने से टक्कर की स्थिति में बस के अंदरूनी हिस्से में नुकसान नहीं होने देता।  

सनशाइन बस की विशेषता है कि बस का आपातकाल दरवाजा बाहर की और खुलता है। इस बस में आग बुझाने वाले 10 किलोग्राम के तीन सिलेंडर हैं। बस में एक प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स भी है, जो आपातकालीन स्थिति में मददगार होता है। बस बाहर निकलते समय दरवाजे से बच्चों के सिर न टकराएं इसलिए दरवाजे पर सुरक्षा के उपाए हैं। बस में फ्री-फ्लो फ्यूल सिस्टम लगा है। हवा के झोंकों को रोकने के लिए सनशाइन बस में पुश-टू-फिट कनेक्टर लगा है। स्वचालित एयर-लॉक हटाने के लिए इंकांक फीड पंप भी बस में लगा है।  सनशाइन बस में धातु के बम्पर लगे हैं जो बेहद मजबूत हैं और सामने से बस की टक्कर होने पर उसका प्रभाव अंदर बैठे बच्चों पर नहीं आता। ये बंपर मरम्मत में भी आसान हैं।  

ये भी पढ़े – राहुल का प्रधानमंत्री पर तंज हर चीज में लीक है ,चौकीदार वीक है

सनशाइन बस के सुरक्षा उपायों के संबंध में किए गए सख्त परीक्षणों में मानक 90 प्रतिशत विश्वसनीयता और अपटाइम पाए गए हैं। बस में बच्चों के लिए सीट की ऊंचाई कम है और खिड़कियां ऐसी है, जहाँ से बैठे हुए बच्चों को बाहर का दृश्य स्पष्ट दिखाई देता है। इसे बेस्ट-इन-क्लास विजिबिलिटी एंड वेंटिलेशन कहा जाता है। बस की हर सीट से बाहर का दृश्य दिखाई देता है। सुरक्षा मानकों के मुताबिक खिड़की पर गार्ड रेल लगी है। हर सीट के पीछे टूथ गार्ड लगे हैं, जो बच्चों को बस झटकों के समय चोट लगने से बचाते हैं। हर सीट पर हेंडल भी लगे हैं। आपातकालीन स्थिति में अलार्म की सुविधा भी बस में है। 

ये भी पढ़े – शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर देर रात तक पी सकेंगे शराब

बच्चों के लिए सनशाइन जैसी आधुनिक और सुरक्षा मानकों वाली बस बनाने वाली अशोक लीलैंड कंपनी देश में वाणिज्यिक वाहनों के दूसरे सबसे बड़े निर्माता हैं। ये दुनिया में बसों की चैथी सबसे बड़ी निर्माता और दुनिया में 12वीं सबसे बड़े ट्रक निर्माता हैं। 

web team IBC24

 


लेखक के बारे में