सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की कुल बिक्री मई में तीन प्रतिशत बढ़कर 1.32 लाख इकाई पर
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की कुल बिक्री मई में तीन प्रतिशत बढ़कर 1.32 लाख इकाई पर
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुल बिक्री मई, 2026 में तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,32,244 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 1,28,897 इकाई थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह उसकी अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है।
बयान में कहा गया कि मई, 2026 में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,10,028 इकाई रही, जबकि मई 2025 में यह 1,07,780 इकाई थी।
मई, 2026 में कंपनी का निर्यात पांच प्रतिशत बढ़कर 22,216 इकाई हो गया, जो एक वर्ष पहले 21,117 इकाई था।
कंपनी के बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष दीपक मुतरेजा ने कहा, “मई, 2026 में हमारी अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री बाजार में हमारे उत्पादों और सेवाओं को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


