सिम्फनी एयर कंडीशनर, बीएलडीसी पंखा, एयर-प्यूरीफायर खंड में भी कदम रखेगी

सिम्फनी एयर कंडीशनर, बीएलडीसी पंखा, एयर-प्यूरीफायर खंड में भी कदम रखेगी

सिम्फनी एयर कंडीशनर, बीएलडीसी पंखा, एयर-प्यूरीफायर खंड में भी कदम रखेगी
Modified Date: September 8, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: September 8, 2026 9:06 pm IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) एयर कूलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी सिम्फनी घरेलू बाजार में रूम एयर-कंडीशनर खंड में प्रवेश करेगी। कंपनी बीएलडीसी सीलिंग पंखे और एयर प्यूरीफायर के कारोबार में भी चरणबद्ध तरीके से उतरेगी।

सिम्फनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके नए उत्पाद दिसंबर तिमाही से चुनिंदा श्रेणियों, बाजारों और बिक्री चैनलों के जरिए पेश किए जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि इस विस्तार से भारत में उसका संभावित बाजार बढ़ेगा और दीर्घकालिक वृद्धि की संभावना वाले उपभोक्ता टिकाऊ उत्पादों की नई श्रेणियों में कारोबार का विस्तार होगा।

अहमदाबाद स्थित कंपनी ने कहा कि यह कदम उसके ‘बियॉन्ड इंडिया समर प्रोडक्ट्स’ (बीआईएसपी) पोर्टफोलियो को मजबूत करने की रणनीति के अनुरूप है। साथ ही, कंपनी घरेलू एयर कूलर खंड में अपनी अग्रणी स्थिति को भी मजबूत करना चाहती है।

सिम्फनी अपने मौजूदा कूलिंग उत्पादों, ब्रांड, वितरण नेटवर्क, उपभोक्ता समझ और बिक्री-पश्चात सेवा संबंधी क्षमताओं का लाभ उठाएगी। नए उत्पादों का विनिर्माण तीसरे पक्ष की कंपनियों के जरिए कराया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि वह कम पूंजी निवेश के साथ विस्तार करेगी और फिलहाल अपनी विनिर्माण क्षमता स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में