तमिलनाड मर्केंटाइल बैक के आईपीओ को दूसरे दिन 1.53 गुना अभिदान

Ads

तमिलनाड मर्केंटाइल बैक के आईपीओ को दूसरे दिन 1.53 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 6, 2022 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के दूसरे दिन 1.53 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 831.6 करोड़ रुपये आईपीओ के तहत 87,12,000 शेयरों की पेशकश पर 1,33,68,460 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी में 3.61 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार श्रेणी में 98 प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 1.27 गुना अभिदान मिला।

कंपनी के 1.58 करोड़ इक्विटी शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 500 से 525 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

निजी क्षेत्र के बैंक ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 363 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ सात सितंबर को बंद होगा।

भाषा अजय

अजय रमण

रमण