Muslim Man Caught With Hindu Girl : युवती के साथ होटल में इस हाल में मिला मुस्लिम युवक, भनक लगते ही पहुंचे परिजन, पत्नी बोली – ‘हिंदू लड़कियों को फंसाता है’

Ads

शिवपुरी में एक होटल के बाहर नाबालिग लड़की के साथ युवक मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान युवक की पत्नी ने भी उस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 02:33 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 02:44 PM IST

Muslim Man Caught With Hindu Girl

HIGHLIGHTS
  • होटल के बाहर हुए विवाद से इलाके में हड़कंप।
  • परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी।
  • पत्नी के आरोपों के बाद मामले ने नया मोड़ लिया।

शिवपुरी : Muslim Man Caught With Hindu Girl मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक होटल के बाहर एक नाबालिग लड़की के साथ मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है। लड़की के परिजनों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद वहां काफी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।

मुस्लिम युवक की पत्नी बोली- हिंदू लड़कियों को फंसाता है

Hindu Girl Muslim Boy Caught नाबालिग के साथ युवक को देखते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बीच सड़क पर ही युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब आरोपी युवक की पत्नी ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी। युवक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति आदतन हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है।

हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

होटल के बाहर हंगामा बढ़ता देख वहां भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आरोपी युवक को काबू में किया और उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

मामला कहां का है?

मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।