Sanjay Manjrekar Statement: ‘IPL पर उठे बड़े सवाल’, इंग्लैंड में भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, इन पर फोड़ा हार का ठिकरा

Ads

Sanjay Manjrekar Statement: 'IPL पर उठे बड़े सवाल', इंग्लैंड में भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, इन पर फोड़ा हार का ठिकरा

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 02:41 PM IST

Sanjay Manjrekar Statement: 'IPL पर उठे बड़े सवाल', इंग्लैंड में भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, इन पर फोड़ा हार का ठिकरा /Photo Creadit: X

HIGHLIGHTS
  • संजय मांजरेकर ने कहा कि भारतीय टीम का चयन केवल IPL प्रदर्शन के आधार पर नहीं होना चाहिए
  • उन्होंने विदेशी दौरों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों के बजाय IPL की मौजूदा व्यवस्था और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए
  • मांजरेकर का मानना है कि चयनकर्ताओं को ऐसे बल्लेबाज चुनने चाहिए जो विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें

नई दिल्ली। Sanjay Manjrekar Statement: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के दौरे में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया और कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। मौजूदा चैंपियन भारत के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा। आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

Sanjay Manjrekar Statement मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, ‘‘विदेशी धरती पर मिली इस पराजय के लिए खिलाड़ियों को आसानी से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बना दिया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है।’’

मांजरेकर ने चयनकर्ताओं को दी सलाह

उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं के लिए चुनौती यह है कि वे आईपीएल के प्रदर्शन की दबाव में आए बिना ऐसे बल्लेबाजों का चयन करें जो विदेशों में अच्छा खेल सकते हैं। उन्हें ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करके उन्हें ही भारत के लिए चुना चाहिए। भारत को अब टी20 क्रिकेट में अपने अधिकतर मैच विदेशों में खेलने हैं। अब घरेलू क्रिकेट का मजा खत्म हो चुका है।’’

आईपीएल की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उसमें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचें तैयार की जाती हैं जिससे ‘पावर-हिटिंग’ को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा आईपीएल में बाउंड्री भी छोटी होती हैं। ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम ने भी खेल को बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल बना दिया है।

ये भी पढ़ें

संजय मांजरेकर ने क्या कहा है?

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का चयन सिर्फ IPL प्रदर्शन के आधार पर नहीं होना चाहिए।

उन्होंने IPL पर सवाल क्यों उठाए?

उनका मानना है कि IPL की बल्लेबाजों के अनुकूल परिस्थितियां खिलाड़ियों को विदेशी हालात के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं करतीं।

मांजरेकर ने चयनकर्ताओं को क्या सलाह दी?

उन्होंने कहा कि ऐसे बल्लेबाजों का चयन किया जाए जो विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

यह बयान किस संदर्भ में आया?

इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम की टी20 श्रृंखला में हार के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

क्या मांजरेकर ने खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया?

नहीं। उन्होंने खिलाड़ियों की बजाय चयन प्रक्रिया और IPL से जुड़े ढांचे पर सवाल उठाए।