टाटा कैपिटल का मुनाफा पहली तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़ा

Ads

टाटा कैपिटल का मुनाफा पहली तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 09:05 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 09:05 PM IST

मुंबई, 28 जुलाई (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा समूह की इस कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 990 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

टाटा कैपिटल ने बताया कि जून तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 3,571 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान प्रबंधित परिसंपत्तियों (एयूएम) में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

हाल में एक अधिग्रहण के माध्यम से स्वर्ण ऋण कारोबार में उतरने के बाद कंपनी ने इस खंड में अगले तीन साल में एयूएम को पांच गुना बढ़ाने सहित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की घोषणा की।

कंपनी की एक प्रस्तुति के अनुसार वाहन वित्त व्यवसाय को छोड़कर, जून तिमाही में कंपनी के खुदरा खंड का एयूएम बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च, 2026 तिमाही में 1.36 लाख करोड़ रुपये और पिछले साल की जून तिमाही में 1.18 लाख करोड़ रुपये था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय