वाशिंगटन, 24 सितंबर (एपी) ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती राजनीतिक चिंता के बीच अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग वाले प्रस्ताव को मामूली अंतर से बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।
युद्ध के कारण गैस की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी अब ट्रंप के लिए राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है और मध्यावधि चुनाव में भी यह एक प्रमुख मुद्दा बन गया है।
सीनेट में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 मत पड़े। संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप के तीखे संबोधन के कुछ दिन बाद हुए इस मतदान को नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले सांसदों के लिए ईरान युद्ध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का संभवतः आखिरी मौका माना जा रहा था।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ और केएफएफ के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण अमेरिका के करीब आधे मतदाताओं का मानना है कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अब अर्थव्यवस्था पहले से खराब स्थिति में है।
गत 28 फरवरी को ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से सीनेट में युद्ध शक्तियों के प्रस्ताव पर यह 14वीं बार चर्चा हुई।
एपी खारी वैभव
वैभव