BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

टाटा कंज्यूमर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 427 करोड़ रुपये पर

टाटा कंज्यूमर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 427 करोड़ रुपये पर

टाटा कंज्यूमर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 427 करोड़ रुपये पर
Bhasha
Published: 24 Jul 2026 | 7:06 pmModified: 24 Jul 2026 | 7:06 pm

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली तिमाही में सालाना आधार पर 28.77 प्रतिशत बढ़कर 427.19 करोड़ रुपये रहा।

टाटा समूह की रोजमर्रा के उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी (एफएमसीजी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 331.75 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12 प्रतिशत बढ़कर 5,348.88 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,778.91 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून तिमाही में टीसीपीएल का कुल खर्च 10.9 प्रतिशत बढ़कर 4,828.61 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी की कुल आय 12.46 प्रतिशत बढ़कर 5,420.82 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल ब्रांडेड कारोबार 14.3 प्रतिशत बढ़कर 4,883.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,270.9 करोड़ रुपये था।

कंपनी के ब्रांडेड कारोबार में चाय, कॉफी, पानी और विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पादों का कारोबार शामिल है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील डी'सूज़ा ने कहा, ‘‘हमने मात्रा में बढ़ोतरी के दम पर एक और तिमाही में दहाई अंकों में वृद्धि हासिल की। ​​अहम बात यह है कि इससे एकीकृत शुद्ध लाभ में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।’’

भाषा यासिर रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: टाटा कंज्यूमर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 427 करोड़ रुपये पर

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm