Tata Motors Ltd Share Price: Q4 रिजल्ट से पहले टाटा मोटर्स ने लिया बड़ा निर्णय, 500 करोड़ रुपये की बड़ी डील पर लगी मुहर – NSE:TATAMOTORS, BSE:500570
Tata Motors Ltd Share Price: Q4 रिजल्ट से पहले टाटा मोटर्स ने लिया बड़ा निर्णय, 500 करोड़ रुपये की बड़ी डील पर लगी मुहर

(Tata Motors Ltd Share Price, Image Source: Meta AI)
- टाटा मोटर्स ने 500 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी करने की घोषणा की।
- एनसीडी की मेच्योरिटी डेट 11 और 12 मई 2028, अलॉटमेंट 13 मई 2025।
- Q4 नतीजे और डिविडेंड पर फैसला 14 मई की बोर्ड मीटिंग में होगा।
Tata Motors Ltd Share Price: दरअसल, टाटा मोटर्स ने तिमाही नतीजों और डिविडेंड से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने 2 मई 2025 को 500 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी एनसीडी (Non-Convertible Debentures) जारी करेगी। यह राशि दो चरणों में 7.08% सालाना ब्याज दर पर जुटाई जाएगी। एनसीडी का पहला भाग 11 मई 2028 और दूसरा 12 मई 2028 को मेच्योर होगा, जबकि इनका अलॉटमेंट 13 मई 2025 को होगा।
एनसीडी क्या होता है?
एनसीडी एक प्रकार का फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट है। कंपनियां इसका उपयोग पूंजी जुटाने के लिए करती हैं। इसमें निवेश करने पर तय समय के बाद ब्याज समेत पैसा वापस मिलता है, लेकिन इसे शेयर में बदला नहीं जा सकता। टाटा मोटर्स का यह कदम निवेशकों के लिए एक लो रिस्क इनकम विकल्प के रूप देखा जा सकता है।

तिमाही नतीजे और डिविडेंड पर नजर
जानकारी के मुताबिक, कंपनी की बोर्ड मीटिंग 14 मई को होने वाली है, जिसमें Q4 नतीजे और डिविडेंड पर फैसला होगा। पिछली तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 5451 करोड़ रुपये रहा था, लेकिन सालाना आधार पर इसमें 22.5% की गिरावट देखी गई थी।
शेयर बाजार में प्रदर्शन कैसा रहा?
शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 1.20% चढ़कर 652 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 36% की गिरावट आई है। कंपनी का 52-वीक हाई 1179 रुपये और लो 535.75 रुपये है। मौजूदा मार्केट कैप 2.40 लाख करोड़ रुपये है। सभी की निगाहें अब 14 मई के तिमाही नतीजों पर टिकी हैं।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी ने 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एनसीडी (Non-Convertible Debentures) जारी करने का फैसला किया है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Tata Motors Ltd Share Price: Before Q4 results, Tata Motors took a big decision, a big deal of Rs 500 crore was approved
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm