टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 34 प्रतिशत बढ़कर 1,793 करोड़ रुपये पर

टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 34 प्रतिशत बढ़कर 1,793 करोड़ रुपये पर

टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 34 प्रतिशत बढ़कर 1,793 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 13, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: May 13, 2026 6:34 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.8 प्रतिशत बढ़कर 1,793 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,340 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 26,098 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 21,863 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की वाहनों की थोक बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 1.32 लाख इकाई हो गई।

टाटा मोटर्स ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 24,134 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,030 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 3,195 करोड़ रुपये था।

टाटा मोटर्स ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी परिचालन से कुल आय बढ़कर 83,855 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 58,217 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल वाहन थोक बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 4.28 लाख इकाई रही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरीश वाघ ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए अहम मोड़ साबित हुआ। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 सुधारों और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में लगातार निवेश के कारण उद्योग की बिक्री वित्त वर्ष 2018-19 के उच्च स्तर को पार कर गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक पूर्ण चुकता सामान्य शेयर पर चार रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में