टाटा मोटर्स आईपीओ के जरिए अपनी इकाई में आंशिक विनिवेश की संभावनाएं तलाशेगी

टाटा मोटर्स आईपीओ के जरिए अपनी इकाई में आंशिक विनिवेश की संभावनाएं तलाशेगी

टाटा मोटर्स आईपीओ के जरिए अपनी इकाई में आंशिक विनिवेश की संभावनाएं तलाशेगी
Modified Date: December 12, 2022 / 09:39 pm IST
Published Date: December 12, 2022 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह अनुषंगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये अपनी हिस्सेदारी आंशिक रूप से बेचने की संभावना तलाशेगी।

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की आईपीओ समिति की 12 दिसंबर, 2022 को बैठक में इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी।

हालांकि, आईपीओ बाजार की स्थितियों, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अनुमोदन सहित अन्य नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा।

टाटा टेक्नोलॉजीज, एक वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी है। यह वाहन, एयरोस्पेस, औद्योगिक भारी मशीनरी और अन्य उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज ने वित्तवर्ष 2022 में 47.35 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाया था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में