टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों के दाम एक फरवरी से बढ़ाएगी

टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों के दाम एक फरवरी से बढ़ाएगी

टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों के दाम एक फरवरी से बढ़ाएगी
Modified Date: January 27, 2023 / 05:12 pm IST
Published Date: January 27, 2023 5:12 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह पेट्रोल, डीजल इंजन वाले अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक फरवरी से 1.2 प्रतिशत की वृद्धि करेगी।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि नियामक बदलावों और कुल लागत में वृद्धि होने की वजह से लागत बढ़ी है और कंपनी इसका उल्लेखनीय भार स्वयं उठा रही है। उसने कहा कि यही वजह है कि उसे कीमत बढ़ानी पड़ रही है।

बयान के मुताबिक एक फरवरी 2023 से भारित औसत वृद्धि संस्करण और मॉडल के हिसाब से 1.2 फीसदी तक होगी।

भाषा

मानसी रमण

रमण


लेखक के बारे में