टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स एक अप्रैल से बढ़ाएगी पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स एक अप्रैल से बढ़ाएगी पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स एक अप्रैल से बढ़ाएगी पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें
Modified Date: March 20, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: March 20, 2026 5:51 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण एक अप्रैल 2026 से पेट्रोल और डीजल वाले यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की।

कंपनी बयान के अनुसार, वाहनों की कीमत औसतन 0.5 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि होगी। हालांकि यह अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार भिन्न होगी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि यह संशोधन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।

कंपनी हैचबैक टियागो से लेकर सफारी एसयूवी वाहन तक बेचती है जिनकी कीमत 4.57 लाख रुपये से 23.42 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) के बीच है।

भाषा निहारिका रमण

रमण


लेखक के बारे में