टाटा पावर डीडीएल बिजली चोरी मामलों के निपटान के लिये लोक अदालत आयोजित करेगी

टाटा पावर डीडीएल बिजली चोरी मामलों के निपटान के लिये लोक अदालत आयोजित करेगी

टाटा पावर डीडीएल बिजली चोरी मामलों के निपटान के लिये लोक अदालत आयोजित करेगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 25, 2022 6:51 pm IST

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) अपने उपभोक्ताओं के लिये बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों के त्वरित निटान के लिये 27 नवंबर को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।

उत्तर दिल्ली की करीब 70 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘टाटा पावर डीडीएल दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सहयोग से रविवार 27 नवंबर, 2022 को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।’’

इस अदालत के जरिये बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों का तत्काल निपटान किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इस विशेष लोक अदालत का आयोजन कंपनी के दिल्ली में रोहिणी स्थित ईएसी ऑफिस में किया जाएगा।

ग्राहकों को लोक अदालत में भाग लेने के लिए 19124 पर कॉल या ‘ईएसी डॉट केयर एट टाटापावर-डीडीएल डॉट कॉम’ पर ईमेल भेज कर पंजीकरण कराना होगा।

भाषा रमण जतिन

जतिन


लेखक के बारे में