भूटान में 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के लिए टाटा पावर-डीजीपीसी के बीच समझौता

भूटान में 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के लिए टाटा पावर-डीजीपीसी के बीच समझौता

भूटान में 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के लिए टाटा पावर-डीजीपीसी के बीच समझौता
Modified Date: May 18, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: May 18, 2026 1:18 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) टाटा पावर ने भूटान में 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण ढांचा तैयार करने हेतु ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) के साथ एक प्रारंभिक समझौता किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (टीपीएसडीआई) के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘ डीजीपीसी के साथ यह साझेदारी भूटान के बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के लिए भविष्य के अनुरूप प्रतिभा परिवेश तैयार करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ’’

डीजीपीसी के प्रबंध निदेशक दाशो छेवांग रिनजिन ने कहा कि यह समझौता भूटान में 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित करने की मौजूदा साझेदारी के तहत स्थानीय क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम है।

इस समझौता ज्ञापन पर प्रवीर सिन्हा और दाशो छेवांग रिनजिन ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए हैं।

टीपीएसडीआई की स्थापना ऊर्जा क्षेत्र में कौशल अंतर को पाटने के लिए की गई है, जो उद्योग-संबंधित, मॉड्यूलर प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम प्रदान करता है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में