BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना
Bhasha
Published: 13 May 2025 | 7:16 pmModified: 13 May 2025 | 7:16 pm

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में भारत, ब्रिटेन और नीदरलैंड में अपने परिचालन के लिए 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन और कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कुल राशि में से करीब 80 प्रतिशत भारत में चल रही परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी।

नरेंद्रन ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हम 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की उम्मीद कर रहे हैं।’’

चटर्जी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू परिचालन के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है, जबकि ब्रिटेन के लिए लगभग 1,900 करोड़ रुपये और शेष राशि नीदरलैंड के लिए निर्धारित है।

टाटा स्टील का पूंजीगत व्यय चौथी तिमाही में 3,220 करोड़ रुपये और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में 15,671 करोड़ रुपये था।

कंपनी को ब्रिटेन में पोर्ट टैलबोट में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना के लिए अनुमति मिल गई है और जुलाई, 2025 में इसपर काम शुरू हो जाएगा।

टाटा स्टील के पास ब्रिटेन के साउथ वेल्स के पोर्ट टैलबोट में 30 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली इकाई है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अपने प्रयासों के तहत, कंपनी ब्लास्ट फर्नेस मार्ग से कम उत्सर्जन वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्रक्रिया में बदलाव कर रही है, जिसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध कबाड़ का उपयोग किया जाएगा।

नीदरलैंड में, टाटा स्टील के पास आईमोइडेन में एक स्टील विनिर्माण संयंत्र है। इस संयंत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित 67.5 टन सालाना तरल इस्पात का उत्पादन हुआ।

भाषा

रमण अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

People also search for:Tata Capital Expenditure
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm