टेक महिंद्रा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 692.5 करोड़ रुपये

टेक महिंद्रा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 692.5 करोड़ रुपये

टेक महिंद्रा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 692.5 करोड़ रुपये
Modified Date: July 26, 2023 / 07:06 pm IST
Published Date: July 26, 2023 7:06 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत घटकर 692.5 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से मार्जिन में कमी के कारण कंपनी का लाभ घटा है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पूर्व जून, 2022 तिमाही में शुद्ध लाभ 1,131.6 करोड़ रुपये रहा था। वहीं पिछली तिमाही में शुद्ध लाभ 1,117.6 करोड़ रुपये रहा था।

टेक महिंद्रा ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका राजस्व पिछली मार्च तिमाही के 13,718 करोड़ रुपये से घटकर 13,159 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की जून तिमाही की तुलना में यह केवल 3.5 प्रतिशत अधिक था।

कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक सीपी गुरनानी ने इस तिमाही को पिछले पांच साल की सबसे मुश्किल तिमाहियों में से बताया।

भाषा अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में