दूरसंचार अब अवसरों को जोड़ने का माध्यम, केवल कॉल तक सीमित नहीं: मंत्री
दूरसंचार अब अवसरों को जोड़ने का माध्यम, केवल कॉल तक सीमित नहीं: मंत्री
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) दूरसंचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी में भारत के बदलाव की कहानी सिलिकॉन चिप्स या सॉफ्टवेयर से शुरू नहीं होगी, बल्कि वह समय याद किया जाएगा जब देश ने संचार को हर नागरिक के लिए एक बुनियादी और जरूरी विकल्प के रूप में अपनाया।
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में पेम्मासानी ने कहा कि अब दूरसंचार केवल कॉल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अवसरों को जोड़ने का माध्यम बन गया है।
उन्होंने कहा, “जब इतिहासकार भारत के 21वीं सदी के बदलाव के बारे में लिखेंगे, तो वह सिलिकॉन चिप्स या सॉफ्टवेयर से शुरू नहीं करेंगे। वे उस समय से शुरू करेंगे जब भारत ने संचार को एक मौलिक और जरूरी विकल्प माना। संचार अब विलासिता नहीं, बल्कि सार्वभौमिक अधिकार और देश की स्वतंत्रता का हिस्सा है।”
मंत्री ने कहा कि दूरसंचार नेटवर्क ही वह आधार है जिस पर भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) का निर्माण होता है। 1.2 अरब से अधिक ग्राहकों वाले इन नेटवर्क के माध्यम से वह डेटा बहाव संभव होता है जो हर एआई एप्लिकेशन को संचालित करता है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


