Bahadur Singh Koli Controversy: “हमारा बजट ‘छोरा’ और गहलोत का ‘छोरी’…” भाजपा विधायक के विवादित बयान पर मचा भारी बवाल, विपक्ष ने साधा निशाना

Bahadur Singh Koli Controversy: “हमारा बजट ‘छोरा’ और गहलोत का ‘छोरी’…” भाजपा विधायक के विवादित बयान पर मचा भारी बवाल, विपक्ष ने साधा निशाना
Modified Date: February 17, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: February 17, 2026 8:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा विधायक ने बजट की तुलना लड़के और लड़की के जन्म से की, जिससे सदन में हलचल मची।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष, कहा: "बेटा नहीं, बेटी पैदा हुई।
  • विपक्ष ने महिला-विरोधी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की।

जयपुर : राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बेहद ही विवादित बयान दिया। Bahadur Singh Koli Controversy उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों द्वारा पेश किए गए बजट की तुलना लड़के और लड़की के जन्म से कर दी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक शियासत गरमा गई है। विपक्ष ने इस पूरे मामले में सार्वजनिक माफी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला ?

भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा:”हमारी माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हमारी सरकार ने पहले बजट में छोरा पैदा किया, फिर दूसरे और तीसरे बजट में भी छोरा पैदा किया। Rajasthan Assembly Budget 2026  जो जवानी में छोरा पैदा करता है, वह हमेशा काम आता है। और जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, उन्होंने अपने आखिरी बजट में घोषणाएं कीं, लेकिन छोरा नहीं पैदा हुआ, छोरी पैदा हुई और इसी वजह से आप विपक्ष में बैठे हैं।”

विपक्ष पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कोली ने कहा कि उन्होंने अपने आखिरी बजट में कई घोषणाएं कीं, लेकिन “बेटा नहीं, बेटी पैदा हुई” और इसी वजह से कांग्रेस आज विपक्ष में बैठी है। उनके इस बयान पर सदन में मौजूद कई भाजपा विधायक हंसते और खिलखिलाते नजर आए।Rajasthan Political News  उल्लेखनीय है कि बहादुर सिंह कोली पूर्व में लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और यह उनकी तीसरी बार विधायक बनने की पारी है।

विपक्ष ने की माफी की मांग

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधायक कोली के बयान की कड़ी निंदा की और इसे बेटियों के खिलाफ टिप्पणी तथा भाजपा की ‘महिला-विरोधी’ सोच का प्रमाण बताया। Bahadur Singh Koli Controversy जूली ने कहा कि यह सोच बेहद संकीर्ण और रूढ़िवादी है। उन्होंने याद दिलाया कि बेटियां रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी बनकर देश को सशक्त करती हैं। जूली ने आगे कहा कि जिस सदन में विधायक ने यह अपमानजनक बयान दिया, उसकी स्पीकर भी कभी महिला रह चुकी हैं और जिस बजट की वे तारीफ कर रहे थे, उसे भी सदन में पूर्व में एक महिला (वसुंधरा राजे) द्वारा पेश किया गया था। विपक्ष ने इस भेदभावपूर्ण भाषा के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

इन्हें  भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.