Bhind Women Murder : इंस्टाग्राम रील ने खोला ‘सिर कटी लाश’ का राज! इस जगह बना था पूरा प्लान, हत्या की वजह जान दंग रह जाएंगे आप

भिंड में मिली सिर कटी महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इंस्टाग्राम रील के जरिए मृतका की पहचान हुई, जिसके बाद पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Bhind Women Murder :  इंस्टाग्राम रील ने खोला ‘सिर कटी लाश’ का राज! इस जगह बना था पूरा प्लान, हत्या की वजह जान दंग रह जाएंगे आप

Bhind Women Murder / Image Source : IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 09:45 pm IST
Published Date: February 17, 2026 9:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिंड में सिर कटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई।
  • इंस्टाग्राम रील से हुई मृतका की पहचान।
  • पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले पुलिस ने बीते दिनों मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाते हुए मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। Bhind Women Murder इस हत्याकांड की पूरी योजना जम्मू में तैयार की गई थी और वारदात को अंजाम भिंड के मौ-बेहट रोड पर दिया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए शव के वीडियो और इंस्टाग्राम रील को देखकर मृतिका के तीसरे पति ने उसकी शिनाख्त की। मृतिका की पहचान रूबी पासवान के रूप में हुई है, जो बिहार की रहने वाली थी और उसके हाथ में ‘होतम’ और ‘HR’ नाम का टैटू बना हुआ था। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी पति होतम सिंह, उसके भाई और दो अन्य साथियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरी शादी बना मौत की वजह

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे हत्या की वजह रूबी द्वारा तीसरी शादी करना था, जिससे उसका दूसरा पति होतम सिंह नाराज था।  MP Crime News, रूबी 18 जनवरी को अपने बच्चों को लेने दूसरे पति होतम के पास जम्मू गई थी। होतम ने अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 27 जनवरी को होतम ने रूबी के तीसरे पति लवकुश को फोन कर झूठ बोला कि उसने रूबी को ट्रेन से भिंड भेज दिया है, जबकि वह खुद किराए की कार से उसे लेकर भिंड पहुँचा। यहां मौ-बेहट रोड पर पैदल ले जाते समय आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए सिर काटकर बेसली नदी में बहा दिया।

इंस्टाग्राम रील्स ने सुलझाई मौत की गुत्थी

शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए दबिश दी और मुख्य आरोपी पति होतम सिंह, उसके भाई और दो अन्य साथियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिससे मृतिका के तीसरे पति तक पुलिस पहुँच सकी और पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

इन्हें  भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.