Telegram Ban India: NEET पुनर्परीक्षा से पहले प्ले स्टोर से हटाया गया टेलीग्राम, NTA ने बताई वजह, आप भी जानें
Telegram Ban India: NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने Telegram पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
Telegram Ban India 2026/Photo Credit: AI
- NEET-UG पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने 22 जून तक Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है
- सरकार के निर्देश के बाद Google ने Telegram को Play Store से हटा दिया है, जबकि Apple से भी ऐसा करने को कहा गया है
- NTA का कहना है कि यह कदम पेपर लीक, परीक्षा धोखाधड़ी और फर्जी सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है
नई दिल्ली। Telegram Ban India 2026: आज के डिजिटल युग के दौर में सरकार ने आगामी 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा के दौरान सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया हैं। सरकार ने प्रश्नपत्र लीक और अन्य गड़बड़ियां रोकने के लिए के लिए गूगल को 22 जून तक अपने ऐप स्टोर से टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप को हटाने का आदेश दिया है। मंच के संस्थापक एवं सीईओ पावेल दुरोव ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इससे समस्या खत्म नहीं होगी क्योंकि अपराधी दूसरे मंचों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Telegram Ban India 2026 यह बयान ऐसे समय आया है जब परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को रोकने के लिए सरकार से आदेश मिलने के बाद गूगल ने अपने प्ले स्टोर से टेलीग्राम ऐप को हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, एप्पल भी जल्द इस आदेश का पालन कर सकती है। दुरोव ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत में लगभग 15 करोड़ उपयोगकर्ताओं पर यह रोक असर डाल रही है, जबकि वास्तविक समस्या के जिम्मेदार लोग अब भी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि यह दूसरे ऐप पर स्थानांतरित हो जाती है।
कब तक रहेगा Telegram पर प्रतिबंध ?
Telegram Ban India 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा 21 जून को होनी है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्देश दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत यह आदेश जारी किया है। इसके तहत ऑनलाइन मंच को सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह कदम परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के उद्देश्य से उठाया गया है और किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार टेलीग्राम (Telegram Ban India 2026) के साथ इस बात पर भी चर्चा कर रही है कि संदेश संपादन सुविधा को अस्थायी रूप से रोका जाए, ताकि परीक्षा से जुड़ी गलत सूचनाओं और फर्जी पेपर लीक सामग्री के प्रसार पर रोक लग सके। डिजिटल अधिकार संगठनों ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है और इससे आम उपयोगकर्ताओं पर भी असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें
- NEET Exam Bus Fare Discount: नीट अभ्यर्थियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, लेकिन दिखाना होगा ये चीज
- UP School Holiday Extended: छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
- Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल
- Mangal Gochar ka Prabhav: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है आने वाला समय, टूटेगा दुखों का पहाड़! करियर और स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Facebook


