ठाणे जिला सहकारी बैंक ने महिला स्वयं-सहायता समूहों की ऋण सीमा दोगुनी की

Ads

ठाणे जिला सहकारी बैंक ने महिला स्वयं-सहायता समूहों की ऋण सीमा दोगुनी की

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 04:07 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 04:07 PM IST

ठाणे, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिला केंद्रीय सहकारी (टीडीसीसी) बैंक ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए अधिकतम ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये करने के साथ शिक्षा ऋण में गारंटर से जुड़े नियमों को भी सरल बना दिया है।

टीडीसीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण पाटिल ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एसएचजी के लिए ऋण सीमा बढ़ाने का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘बढ़ी हुई ऋण सुविधा से पात्र समूह अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे, स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आय सृजन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’

पाटिल ने बताया कि बैंक के निदेशक मंडल ने अब शिक्षा ऋण स्वीकृति के लिए दो गारंटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है और केवल एक सक्षम गारंटर के आधार पर ही ऋण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे छात्रों एवं अभिभावकों पर प्रशासनिक बोझ कम होगा और प्रक्रिया अधिक सरल एवं ग्राहक-अनुकूल बनेगी।

इसके अलावा, सहकारी बैंक ने अब तक चीनी उद्योग को कुल 2,771 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं, जिससे 670.46 करोड़ रुपये की ब्याज आय हुई है।

भाषा प्रेम प्रेम योगेश

योगेश