Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: ‘कॉकरोच से पंगा मत लीजिए…’, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं जानें यहां

Ads

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 03:14 PM IST

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation/Image Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है।
  • अभिजीत दीपके ने कहा- याद रखिए, कॉकरोच से पंगा मत लीजिए।"

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया था। पेपर लीक संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई थी। पेपर लीक विवाद और छात्रों के जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट (Modi Cabinet) से मंजूरी दी गई। अब इस बिल को अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

हमने कर दिखाया: अभिजीत दीपके

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है। अभिजीत दीपके ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि, “हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।” अभिजीत ने आगे कहा कि, “डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। (Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation) हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है। लेकिन जिन बच्चों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिलना चाहिए। उन्हें यह मिलना चाहिए। उन सभी परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा। और दूसरी बात, 20 तारीख को जिन पुलिस वालों ने गुंडागर्दी की, उन पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए। याद रखिए, कॉकरोच से पंगा मत लीजिए।”

केजरीवाल ने पूरे देश को दी बधाई

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई दी है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पूरे देश को बधाई। यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।

देश की युवा शक्ति को सलाम: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बयान दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, देश की युवा शक्ति को सलाम … GenZ को सलाम .. हरेक आंदोलनकारी को सलाम। एक भ्रष्ट शिक्षामंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मोदी को GenZ के सामने झुकना पड़ा।

इन्हें भी पढ़ें:-