Contract Employees Salary Increase News: बढ़ गई इन संविदा कर्मचारियों की सैलरी.. नया वेतन पहुंचा 78 हजार रुपये के पार, सरकार ने दी इजाफे को मंजूरी
जनसम्पर्क विभाग ने बताया है कि, वेतन वृद्धि के साथ सरकार केरल के मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया टीम को चलाने के लिए हर साल ₹84.07 लाख खर्च करेगी।

Contract Employees Salary Increase News
- संविदा कर्मचारियों के वेतन में 5% की वृद्धि
- टीम लीडर का वेतन ₹75,000 से ₹78,750 हुआ
- सालाना ₹84.07 लाख खर्च करेगी सरकार
तिरुवनंतपुरम: Government increased the salary of contract employees: देशभर के अलग-अलग राज्यों में शासकीय कार्यों को सम्पादित करने के लिए बड़े पैमाने पर संविदा आधार पर कर्मचारी नियोजित किये गये है। अनियमित तौर पर नियोजित ऐसे कर्मचारियों को सेवा देते हुए कई दशक बीत चुके है लेकिन, उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है। कॉन्ट्रेक्ट आधार पर नियुक्त ऐसे कर्मचारी अक्सर खुद को परमानेन्ट किये जाने और नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाओं, लाभ की मांग सरकार से करते रहते है।
5% बढ़ाई गई संविदा कर्मियों की तनख्वाह
बहरहाल इस बीच खबर आई है कि, केरल राज्य में संविदा आधार पर भर्ती किये गए कई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। यह वेतन कर्मचारियों के मूल वेतन का पांच प्रतिशत है।
മുഖ്യമന്ത്രിയുടെ സോഷ്യൽ മീഡിയ ടീമിന്റെ ശമ്പളം വർധിപ്പിച്ചു; ടീം ലീഡറുടെ ശമ്പളം 78,750 രൂപയാക്കി ഉയർത്തിhttps://t.co/pemVMfaand#salary #SocialMedia #PinarayiVijayan #Kerala pic.twitter.com/CweqQc5CLY
— Madhyamam (@madhyamam) June 13, 2025
सोशल मीडिया की टीम में तैनात है कर्मचारी
दरअसल केरल राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने वाली 12 सदस्यीय टीम के सैलरी में 5 फ़ीसदी वृद्धि के फैसले को मंजूरी दी है। इस मैनेजमेंट टीम में एक टीम लीडर, कंटेंट मैनेजर, सीनियर वेब एडमिनिस्ट्रेटर, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट, डिलीवरी मैनेजर, रिसर्च फेलो, कंटेंट डेवलपर, कंटेंट एग्रीगेटर, डेटा रिपोजिटरी मैनेजर और एक कंप्यूटर असिस्टेंट शामिल हैं। टीम लीडर का वेतन ₹75,000 से बढ़ाकर ₹78,750 कर दिया गया है। कंटेंट मैनेजर का वेतन ₹70,000 से बढ़ाकर ₹73,500 कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने के लिए मई 2022 में अस्थायी आधार पर कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। शुरुआती नियुक्ति छह महीने के लिए थी लेकिन नवंबर 2022 में इस अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। इसी तरह नवंबर 2023 में इसे फिर से एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। (Government increased the salary of contract employees) नया एक्सटेंशन आदेश पिछले साल नवंबर में जारी किया गया था। जनसम्पर्क विभाग ने बताया है कि, वेतन वृद्धि के साथ सरकार केरल के मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया टीम को चलाने के लिए हर साल ₹84.07 लाख खर्च करेगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: यह वेतनवृद्धि विशेष रूप से केरल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम के संविदा कर्मचारियों के लिए की गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: The Kerala government has increased the salary of the contract employees of the CM's social media team
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm