रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की बढ़त के साथ 94.90 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की बढ़त के साथ 94.90 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 10:14 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 10:14 AM IST

मुंबई, दो जुलाई (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.90 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों के पश्चिम एशिया संघर्ष से पहले के स्तर पर लौटने से रुपये ने सकारात्मक शुरुआत की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मजबूत होकर 94.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 60 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.38 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 377.40 अंक चढ़कर 77,269.54 अंक पर जबकि निफ्टी 106.70 अंक की बढ़त के साथ 24,113.25 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,140.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका