Petrol Diesel Price Today 02 July 2026: पेट्रोल 30 और डीजल 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता, सरकारी तेल कंपनी ने जारी किया नया रेट, जानिए अब आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 02 July 2026: पेट्रोल 30 और डीजल 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता, सरकारी तेल कंपनी ने जारी किया नया रेट, जानिए अब आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 08:42 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 08:45 AM IST

Petrol Diesel Price Today 02 July 2026: पेट्रोल 30 और डीजल 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता, सरकारी तेल कंपनी ने जारी किया नया रेट, जानिए अब आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल, डीजल के दाम घटाए
  • पेट्रोल 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • डीजल 30 रुपये प्रति लीटर सस्ता

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 02 July 2026: ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को हुई अहम बैठक में आम जनता को राहत देने वाले फैसले किए हैं। ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस के दाम में कटौती करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कटौती की गई है। ईंधन और रसोई गैस के दाम में आज से ही देशभर में लागू कर दिए हैं। बता दें कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आने के बाद खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में तेजी से कमी हो रही है।

रसोई गैस के दाम में 100 रुपए कटौती

Petrol Diesel Price Today 02 July 2026: मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस के दाम में 100 रुपए कटौती करने का फैसला लिया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत में 20 और डीजल के रेट में 30 रुपए प्रति लीटर कमी की गई है। साथ ही घरेलू एविएशन फ्यूल की कीमत में 40 रुपए प्रति लीटर और काठमांडू के लिए इंटरनेशनल एविएशन फ्यूल की कीमत में 265 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर की कमी की गई है।

पेट्रोल 197 रुपए लीटर

नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, तीसरी कैटेगरी के तहत काठमांडू, पोखरा और दिपायल में पेट्रोल की कीमत अब 197 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल व केरोसिन की कीमत 195 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले इन इलाकों में पेट्रोल 217 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 225 रुपए प्रति लीटर था। इसी तरह, पहली कैटेगरी के तहत चारली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भैरहवा, नेपालगंज, धनगढ़ी और बीरगंज में पेट्रोल की कीमत 194.50 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 192.50 रुपए प्रति लीटर है। दूसरी कैटेगरी के तहत सुरखेत और डांग में पेट्रोल की कीमत 196 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 194 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 2060 रुपए

वहीं, कीमतों में कटौती के बाद, अब ग्राहकों को कुकिंग LP गैस का सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 2,060 रुपए में मिलेगा। पहले गैस की कीमत 2,160 रुपए प्रति सिलेंडर थी। कॉरपोरेशन ने बताया कि कीमतों में बदलाव ऑटोमैटिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत किया गया है। यह सिस्टम पेट्रोलियम उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमतों में उतार-चढ़ाव और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से मिली नई खरीद कीमत पर आधारित है।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today 02 July 2026 में पेट्रोल कितना सस्ता हुआ है?

ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमत में 20 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

Petrol Diesel Price Today 02 July 2026 में डीजल कितना सस्ता हुआ है?

डीजल की कीमत में 30 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है।

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत क्या है?

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,060 रुपये कर दी गई है, जो पहले 2,160 रुपये थी।

क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं?

नहीं। यह कटौती नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा की गई है। भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

कीमतों में कटौती की वजह क्या है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और नई खरीद दरों के आधार पर ऑटोमैटिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत यह फैसला लिया गया है।