MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

Ads

MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में मौसम विभाग ने 4 दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 08:27 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 08:28 AM IST

MP Me Barish Ka Alert/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 5 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है
  • धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए रेड अलर्ट, जबकि भोपाल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की संभावना है

भोपाल। MP Me Barish Ka Alert: देश के कई हस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। अगर बात करे मध्य प्रदेश की तो यहां भी मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे मौसम विभाग ने 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की इस दस्तक से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश हो सकती है। IMD ने भोपाल समेत कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में प्रभावित इलाकों में 4 से 8 इंच तक पानी बरस सकता है। जून के महीने में सामान्य से 28% कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन जुलाई में मानसून के एक्टिव होने से अति भारी बारिश की संभावना है।

गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश

MP Me Barish Ka Alert राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार है।

5 जुलाई तक भारी बारिश

MP Me Barish Ka Alert  मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 5 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 3 जुलाई को धार और बड़वानी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4 जुलाई को खरगोन जिले के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में भारी बारिश कब तक रहेगी?

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश जारी रह सकती है।

किन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है?

धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

क्या भोपाल में भी भारी बारिश होगी?

जी हां, भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

किन शहरों में बारिश की संभावना है?

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, विदिशा, सीहोर सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में न जाएं और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।