Ram Mandir Chanda Chori Case: चंदा चोर लवकुश की बढ़ी मुश्किलें, 1 करोड़ के घर पर कार्रवाई की तैयारी, जांच में सामने आए चौंकाने वाले राज

Ads

Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर में 17 हजार की नौकरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 09:03 AM IST

Ram Mandir Chanda Chori Case/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया
  • जांच में आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद, सोना, चांदी, विदेशी मुद्रा और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए
  • निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है

अयोध्या। Ram Mandir Chanda Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे हो रहे हैं। अब चढ़ावा चोरी में बहुत बड़ा पर्दाफाश हुआ है। 8 में से 7 आरोपियों के पास से जब्त की गई राशि समेत अन्य चीजों का पूरा ब्योरा सामने आ चूका है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि राम मंदिर में 17 हजार की नौकरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने नोटिस भेजा है।

लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस

Ram Mandir Chanda Chori Case अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सोहावल तहसील में निर्माणाधीन मकान को लेकर उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि निर्माण निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है। परिजनों को एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एडीए नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है, जिसमें अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

बताया जा रहा है कि लवकुश ने ये जमीन पिछले साल अक्टूबर में अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम से खरीदी थी। जांच में ये बाते भी सामने आई है कि रजिस्ट्री में जमीन की कीमत 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी जबकि वर्तमान में इसकी असल कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है।

किस आरोपी के पास से मिला क्या-क्या?

राम मंदिर चोरी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी भी मिली है। अविनाश के साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। करुणेश पांडे से 18 लाख 7 हजार 63, टिन्नू यादव से 1 लाख कैश बरामद हुआ है। इसमें 500 के 180 नोट और 100 की गड्डी बरामद हुई है। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) रामशंकर मिश्रा से 7 लाख 32 हजार 170, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख 82 हजार 40, मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इतना ही आरोपियों के पास से लगभग 11 ग्राम पीली धातु (सोना) लगभग 375 ग्राम चांदी दी बरामद हुई। आरोपियों के घर से निवेश के दस्तावेज और पीली धातु के महंगे आभूषण मिले हैं।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर FIR की तैयारियां तेज

Ram Mandir Chanda Chori Case इस जानकारी के सामने आने के बाद ये भी भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर एफआईआर की तैयारियां तेज हो गई है।गुरुवार को बार के वकील जन्मभूमि थाने जाएंगे। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग की थी।उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव से पूछताछ होगी, जो कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। उनके दानराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल होंगे. वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल होंगे. पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी।

 

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चंदा चोरी मामला क्या है?

यह मामला राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी से जुड़ा है, जिसकी जांच जारी है।

आरोपी लवकुश मिश्रा को नोटिस क्यों मिला है?

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन मकान के कथित नियमों के अनुरूप न होने पर नोटिस जारी किया है।

आरोपियों के पास से क्या-क्या बरामद हुआ?

लाखों रुपये नकद, सोना, चांदी, विदेशी मुद्रा और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्या आरोपी के मकान पर बुलडोजर चल सकता है?

यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और निर्माण अवैध पाया जाता है, तो संबंधित प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है।

मामले की जांच कौन कर रहा है?

मामले की जांच संबंधित पुलिस और प्रशासनिक एजेंसियां कर रही हैं तथा आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।