रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 94.75 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 94.75 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 94.75 प्रति डॉलर पर
Modified Date: July 1, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: July 1, 2026 10:02 am IST

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.75 पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती से घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की प्रगति को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.67 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.75 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.56 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.34 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.42 अंक चढ़कर 76,661.36 अंक पर जबकि निफ्टी 49.90 अंक की बढ़त के साथ 23,916.85 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.23 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,556.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में