अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 85.67 पर

Ads

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 85.67 पर

  •  
  • Publish Date - April 24, 2025 / 10:47 AM IST,
    Updated On - April 24, 2025 / 10:47 AM IST

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) अंतरबैंक विदेशी विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे टूटकर 85.67 पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिकी डॉलर सूचकांक अपने हाल के निचले स्तर 97.92 से बढ़कर 99.94 पर पहुंच गया। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने के संकेत हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.60 पर खुला और बाद में 85.67 पर आ गया। यह पिछले बंद के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट है।

बुधवार को रुपया 26 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.45 पर बंद हुआ था।

भाषा रमण

रमण