शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.65 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.65 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.65 पर पहुंचा
Modified Date: September 22, 2026 / 10:18 am IST
Published Date: September 22, 2026 10:18 am IST

मुंबई, 22 सितंबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 95.65 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट क्रूड के ऊंचे स्तरों से नीचे आने और तत्काल आपूर्ति की चिंताएं कम होने से रुपये की शुरुआत सकारात्मक रही। सऊदी अरब द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए निर्यात बढ़ाने और क्षतिग्रस्त ‘ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन’ के आंशिक रूप से बहाल होने की उम्मीदों से बाजार को सहारा मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 95.75 पर खुला और फिर 95.65 के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को 18 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.78 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 100.35 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय


लेखक के बारे में