Gold Silver Price Down Today: सोने-चांदी के दाम और हुए कम! अब 1.15 लाख रुपये के करीब पहुंचा गोल्ड, सिल्वर 5,100 रुपये सस्ती, आज का नया रेट देखकर खरीदादार गदगद!

Gold Silver Price Down Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच सोने के भाव लगातार दूसरे दिन नीचे आए हैं। वहीं चांदी भी सस्ती हुई। दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग हैं। यहां जानें कि आज सोने और चांदी आज कितने रुयपे सस्ते हुए हैं।

Gold Silver Price Down Today: सोने-चांदी के दाम और हुए कम! अब 1.15 लाख रुपये के करीब पहुंचा गोल्ड, सिल्वर 5,100 रुपये सस्ती, आज का नया रेट देखकर खरीदादार गदगद!

(Gold Silver Price Down Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 22, 2026 / 09:51 am IST
Published Date: September 22, 2026 9:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ।
  • 24 कैरेट सोना दो दिनों में ₹1,270 गिरा।
  • एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹1,400 चढ़ा।

नई दिल्ली: Gold Silver Price Down Today: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। एक दिन स्थिर रहने के बाद आज फिर सोने के दाम नीचे आए। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 1,270 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है। उसी प्रकार 22 कैरेट वाला सोना 1,160 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 950 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। अगर आज की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड, 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। आज भोपाल, मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट वाला गोल्ड (Gold Rate Today) सस्ता होकर 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। जबकि दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 1.16 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

एक हफ्ते में सोना-चांदी हुआ महंगा

वहीं अगर पिछले एक सप्ताह का आंकड़ा देखें तो सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट में 1,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट में 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। चांदी भी इस दौरान 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। इससे साफ है कि सर्राफा बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव
22 सितंबर 2026 ₹15,472 -₹1 ₹14,184 -₹1
21 सितंबर 2026 ₹15,473 -₹126 ₹14,185 -₹115
20 सितंबर 2026 ₹15,599 ₹0 ₹14,300 ₹0
19 सितंबर 2026 ₹15,599 +₹142 ₹14,300 +₹130
18 सितंबर 2026 ₹15,457 +₹158 ₹14,170 +₹145
17 सितंबर 2026 ₹15,299 -₹60 ₹14,025 -₹55
16 सितंबर 2026 ₹15,359 +₹27 ₹14,080 +₹25
15 सितंबर 2026 ₹15,332 -₹92 ₹14,055 -₹85
14 सितंबर 2026 ₹15,424 -₹49 ₹14,140 -₹45
13 सितंबर 2026 ₹15,473 ₹0 ₹14,185 ₹0

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,41,840 रुपये और 18 कैरेट 1,16,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट का भाव 1,54,570 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत यहां 1,20,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रही है। लखनऊ और जयपुर में दिल्ली जैसे भाव हैं, जबकि भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,54,620 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,15,980 रुपये प्रति 10 हो गया है।

प्रमुख शहरों में सोने का दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Delhi Gold Price Today ₹1,54,720 ₹1,41,840 ₹1,16,080
Mumbai Gold Price Today ₹1,54,570 ₹1,41,690 ₹1,15,930
Kolkata Gold Price Today ₹1,54,570 ₹1,41,690 ₹1,15,930
Chennai Gold Price Today ₹1,55,670 ₹1,42,690 ₹1,20,390
Bengaluru Gold Price Today ₹1,54,570 ₹1,41,690 ₹1,15,930
Hyderabad Gold Price Today ₹1,54,570 ₹1,41,690 ₹1,15,930
Lucknow Gold Price Today ₹1,54,720 ₹1,41,840 ₹1,16,080
Bhopal Gold Price Today ₹1,54,620 ₹1,41,740 ₹1,15,980
Jaipur Gold Price Today ₹1,54,720 ₹1,41,840 ₹1,16,080
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,54,620 ₹1,41,740 ₹1,15,980

चांदी भी दूसरे दिन फिसली

इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के बीच चांदी की कीमत भी लगातार दूसरे दिन कम हुई। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी 5,100 रुपये सस्ती हो चुकी है। आज दिल्ली में चांदी (Silver Price Today) 100 रुपये गिरकर 2,49,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जो इन चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 18 और 19 सितंबर को चांदी दो दिनों में 10,000 रुपये महंगी हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।