रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.24 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.24 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.24 प्रति डॉलर पर
Modified Date: June 25, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: June 25, 2026 10:08 am IST

मुंबई, 25 जून (भाषा) वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर खुला। फिर मजबूत होकर 94.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 31 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 21 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.55 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.50 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 440.23 अंक चढ़कर 77,435.76 अंक पर जबकि निफ्टी 137.80 अंक की बढ़त के साथ 24,147.60 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.47 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,843.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में