रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे मजबूत होकर 95.16 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे मजबूत होकर 95.16 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे मजबूत होकर 95.16 प्रति डॉलर पर
Modified Date: July 3, 2026 / 10:06 am IST
Published Date: July 3, 2026 10:06 am IST

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक के पिछले 15 महीनों के उच्च स्तर से नीचे आने से घरेलू मुद्रा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग के कारण रुपये पर दबाव कायम है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.20 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.35 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 100.81 पर रहा जो हाल के 15 महीनों के उच्च स्तर 101.6 से नीचे है।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर जबकि निफ्टी 173.85 अंक चढ़कर 24,346.90 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में