श्रमिक संगठनों ने 16 फरवरी को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया
श्रमिक संगठनों ने 16 फरवरी को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने 16 फरवरी को कंपनी और उसकी सहायक इकाइयों में एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की सीआईएल का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि श्रमिक संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है, हालांकि उसने हड़ताल के कारणों को नहीं बताया।
कंपनी ने कहा, ”सीआईएल को सीटीयू (केंद्रीय श्रमिक संगठनों संघों) – एचएमएस, एआईटीयूसी, आईएनएमएफ (आईएनटीयूसी), सीटू से 16 फरवरी 2024 को सीआईएल एवं सभी सहायक कंपनियों में एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल के लिए नोटिस मिला है।”
भाषा पाण्डेय रमण
रमण

Facebook


