टॉरेंट, एल्केम, यूएसवी ने पेटेंट खत्म होने के बाद सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक रूप पेश किए

टॉरेंट, एल्केम, यूएसवी ने पेटेंट खत्म होने के बाद सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक रूप पेश किए

टॉरेंट, एल्केम, यूएसवी ने पेटेंट खत्म होने के बाद सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक रूप पेश किए
Modified Date: March 21, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: March 21, 2026 4:51 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) देश की प्रमुख दवा कंपनियों टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स, एल्केम लैबोरेटरीज और यूएसवी लिमिटेड ने शनिवार को सेमाग्लूटाइड आधारित मधुमेह उपचार की जेनेरिक दवाएं बाजार में उतारने की घोषणा की।

टॉरेंट फार्मा ने ‘सेम्बोलिक’ और ‘सेमालिक्स’ नाम से दवाएं पेश की हैं, जो टेबलेट और इंजेक्शन दोनों रूपों में उपलब्ध हैं। कंपनी ने कहा कि इससे मरीजों को किफायती इलाज का विकल्प मिलेगा।

एल्केम लैबोरेटरीज ने ‘सेमासाइज़’, ‘ओबेस्मा’ और ‘हेपाग्लाइड’ नाम से सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बाजार में उतारा है।

कंपनी ने बताया कि उसे भारत के औषधि महानियंत्रक से इस दवा के निर्माण और बिक्री की मंजूरी मिल चुकी है। यह दवा टाइप-2 मधुमेह और वजन नियंत्रण में आहार और व्यायाम के साथ उपयोग की जाती है।

यूएसवी लिमिटेड ने डॉ. रेड्डीज के साथ मिलकर ‘यूसेमा’ नाम से इंजेक्शन पेश किया है, जो टाइप-2 मधुमेह के इलाज में उपयोगी है।

इन दवाओं को ऐसे समय में पेश किया गया है जब देश में 10 करोड़ से अधिक लोग मधुमेह से प्रभावित हैं।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में