Rajgarh News: लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़! धमकी देकर मंदिर में ऐसा काम कर रहे थे नशेड़ी, भगवान की मूर्ति लेकर शहर से निकला पुजारी
लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़! धमकी देकर मंदिर में ऐसा काम कर रहे थे नशेड़ी, Rajgarh News : Jagannath Temple Pujari Marpeet
राजगढ़। Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आस्था से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। नशेड़ियों की धमकियों और लगातार हो रही परेशानियों से तंग आकर एक पुजारी ने भगवान की प्रतिमा को साथ लेकर शहर छोड़ दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
Rajgarh News जानकारी के अनुसार पुजारी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कुछ नशेड़ी तत्व लंबे समय से जगन्नाथ मंदिर परिसर में अवैध गतिविधियां कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग मंदिर में नशे का कारोबार करते थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। पुजारी ने अपने वीडियो में स्पष्ट कहा कि उन्होंने पहले भी मामले की शिकायत खिलचीपुर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनकी समस्या जस की तस बनी रही। सुरक्षा और सम्मान की कमी के चलते उन्होंने भगवान की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्णय लिया।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो पुजारी को इस तरह शहर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। वहीं, आमजन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Iran Launched Long Range Missile: भारत के करीब हिन्द-महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका की लड़ाई.. दागी गई 2000 किमी रेंज वाली मिसाइल
- Wife Affair with Lover: दोस्त की पत्नी के साथ इस हाल में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, अब ग्रामीणों ने लिया ये फैसला
- Strait of Hormuz Latest News: ईरान ने रख दी बड़ी शर्त.. ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज’ से सुरक्षित तरीके से गुजर जायेंगे सभी जहाज, बस करना होगा ये काम..
- Petroleum Price Reduce News: 10 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी पेट्रोल और डीजल की कीमत!.. भीषण युद्ध के बीच किसने किया 5 अरब यूरो के पैकेज का ऐलान?..
- Raipur Crime News: युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच
- Iran Launched Long Range Missile: भारत के करीब हिन्द-महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका की लड़ाई.. दागी गई 2000 किमी रेंज वाली मिसाइल
- Wife Affair with Lover: दोस्त की पत्नी के साथ इस हाल में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, अब ग्रामीणों ने लिया ये फैसला
- CG Sarkari Job 2026: छत्तीसगढ़ में 32000 पदों पर होगी भर्ती, नहीं देनी होगी अलग-अलग परीक्षा, साय सरकार ने युवाओं के लिए लिया बड़ा फैसला

Facebook


