Himachal Pradesh Budget Key Points: मछलियों के खरीद के लिए समर्थन मूल्य का ऐलान.. किसानों से 10 रुपये ज्यादा में होगी दूध की खरीद, जानें और भी फैसले
Himachal Pradesh Budget Key Declarations: हिमाचल बजट 2026 में मछलियों पर MSP, दूध के दाम बढ़े, कांगड़ा एयरोसिटी समेत कई बड़े फैसले घोषित
Himachal Pradesh Budget Key Declarations || Image- cheftzac FILE
- मछलियों के लिए 100 रुपये MSP घोषित
- किसानों से दूध 10 रुपये महंगा खरीदा जाएगा
- कांगड़ा में एयरोसिटी के लिए बड़ा प्रावधान
शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पहली बार है जब राज्य के बजट आकार में कटौती की गई है। (Himachal Pradesh Budget Key Declaration) पिछले साल के 58,514 करोड़ रुपये के मुकाबले बजट में 3,586 करोड़ रुपये की कमी की गई है।
राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से नुकसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा दिए जाने वाले राजस्व घाटा अनुदान (RDG) को बंद करने से राज्य को हर साल 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राज्य के राजस्व और खर्च के बीच का अंतर भरने में मदद करता था।
विधानसभा में भारी हंगामा
बजट भाषण के दौरान BJP के विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की। (Himachal Pradesh Budget Key Declaration) यह विवाद तब बढ़ा जब मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर राज्य के हित में साथ न देने का आरोप लगाया और कहा कि “इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा।”
क्या है सरकार की विकास योजनाएं और घोषणाएं?
सरकार ने कांगड़ा में एयरोसिटी विकसित करने और हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु 3,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही, मछलियों के लिए 100 रुपये प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया गया है और किसान आयोग तथा महिला पर्यटन कोष बनाने की घोषणा की गई है।
महंगाई और आर्थिक स्थिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक हालात, खासकर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव का असर राज्य पर भी पड़ रहा है, जिससे एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं। (Himachal Pradesh Budget Key Declaration) राज्य में 8.3 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का अनुमान है, जबकि प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,83,626 रुपये हो गई है। साथ ही दूध के दाम बढ़ाकर गाय का 61 रुपये और भैंस का 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा
रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत: परिवार का दावा
यह भी देखें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
राज्यसभा में सोमवार को सीएपीएफ से संबंधित विधेयक पेश करेंगे अमित शाह
मैं पश्चिम एशिया या अन्य संघर्षों में शांति समर्थकों के पक्ष में रहा हूं : शशि थरूर

Facebook


