एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 80 प्रतिशत बढ़ी

एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 80 प्रतिशत बढ़ी

एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 80 प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 1, 2020 5:26 am IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कृषि उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 80.1 प्रतिशत बढ़कर 7,268 इकाई पर पहुंच गई। अगस्त, 2019 में कंपनी ने 4,035 ट्रैक्टर बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि बेहतर मानसून तथा खरीफ की बुवाई अच्छी रहने से बाजार धारणा मजबूत बनी हुई है। अगस्त में घरेलू बाजार में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 79.4 प्रतिशत बढ़कर 6,750 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 3,763 इकाई रही थी। माह के दौरान कंपनी का निर्यात भी 90.4 प्रतिशत बढ़कर 272 से 518 इकाई पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में