ट्रांसरेल लाइटिंग को 575 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले

ट्रांसरेल लाइटिंग को 575 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले

ट्रांसरेल लाइटिंग को 575 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले
Modified Date: June 2, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: June 2, 2026 1:01 pm IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग को 575 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। ये ठेके मुख्यत: पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी), सिविल निर्माण और पोल आपूर्ति से जुड़े हैं।

कंपनी के पास 31 मार्च तक कुल 16,361 करोड़ रुपये के अधूरे ठेके (जिसमें सबसे कम बोलीदाता यानी एल1 स्थिति वाले ठेके भी शामिल हैं) थे, जो पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक हैं।

ट्रांसरेल लाइटिंग के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणदीप नारंग ने कहा कि टीएंडडी क्षेत्र में मिले ठेके में एक बड़े ग्राहक के लिए 500 केवी एचवीडीसी लाइन का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उत्पादों की आपूर्ति, विशेष सिविल निर्माण कार्य तथा पोल आपूर्ति शामिल हैं। यह कंपनी की विविध क्षमताओं को दर्शाते हैं।

मुंबई स्थित ट्रांसरेल लाइटिंग मुख्य रूप से टीएंडडी क्षेत्र में काम करती है। कंपनी 63 देशों में काम कर रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में