BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

TTML Share Price: तेज बाजार में सुस्त पड़ा टाटा का ये स्टॉक, 60 रुपये के नीचे पहुंचा, 23 अप्रैल बन सकता है टर्निंग पॉइंट – NSE: TTML, BSE: 532371

TTML Share Price: तेज बाजार में सुस्त पड़ा टाटा का ये स्टॉक, 60 रुपये के नीचे पहुंचा, 23 अप्रैल बन सकता है टर्निंग पॉइंट

(TTML Share Price, Image Source: IBC24)

(TTML Share Price, Image Source: IBC24)

Chandrakant Dewangan
Published: 20 Apr 2025 | 7:25 pmModified: 20 Apr 2025 | 7:25 pm
HIGHLIGHTS
  1. TTML का शेयर बाजार तेजी के बावजूद 1% गिरा, 59.89 रुपये पर बंद
  2. 23 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग में तिमाही नतीजों पर चर्चा होगी
  3. प्रमोटर हिस्सेदारी 74.36%, टाटा ग्रुप की तीन कंपनियों के पास हिस्सेदारी

TTML Share Price: बीते गुरुवार को जब शेयर बाजार में तेजी देखी गई तब टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) का शेयर गिरावट में रहा। यह स्टॉक करीब 1% टूटकर 59.89 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद था और शनिवार-रविवार को भी ट्रेडिंग नहीं हुई। अब सोमवार को इस शेयर की चाल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। बता दें कि 7 अप्रैल 2025 को शेयर का 52 हफ्तों का लो 50.10 रुपये रहा, जबकि जुलाई 2024 में यह 111.40 रुपये के हाई पर पहुंचा था।

23 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि 23 अप्रैल 2025 को निदेशक मंडल की एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 कं नतीजों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसलों पर भी विचार किया जाएगा। यह बैठक निवेशकों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि इसके बाद शेयर में उतार-चढ़ाव देखन को मिल सकता है।

TTML में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी

TTML में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.36% है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.64% है। प्रमोटर्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी टाटा टेलीसर्विसेज (48.30%), टाटा संस (19.58%) और टाटा पावर (6.48%) के पास है। कंपनी में टाटा ग्रुप की मजबूत पकड़ है, जो निवेशकों को भरोसा दिलाता है।

चार दिन से बाजार में जबरदस्त तेजी

बीते चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 6% से ज्यादा की तेजी देखी गई है। बीएसई का इंडेक्स 4,706 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में 1,452 अंक की बढ़त रही। इससे निवेशकों की कुल संपत्ति में 25.77 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब देखना होगा कि TTML इस तेजी का कितना फायदा उठा पाता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शेयर 1% से ज्यादा गिरकर 59.89 रुपये पर बंद हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: TTML Share Price: This Tata stock remained sluggish in the bull market, reached below Rs 60, April 23 can be the turning point

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm