टीवीएस मोटर की बिक्री जुलाई में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,29,675 इकाई

टीवीएस मोटर की बिक्री जुलाई में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,29,675 इकाई

टीवीएस मोटर की बिक्री जुलाई में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,29,675 इकाई
Modified Date: August 3, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:40 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसकी कुल बिक्री जुलाई में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,29,675 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 4,56,350 इकाई थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 38 प्रतिशत बढ़कर 6,03,138 इकाई रही, जो जुलाई, 2025 में 4,38,790 इकाई थी।

घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के इसी महीने की 3,08,720 इकाइयों की तुलना में 42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,37,394 इकाई रही।

कंपनी ने बताया कि जुलाई, 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री 158 प्रतिशत बढ़कर 60,934 इकाई रही, जो जुलाई, 2025 में 23,605 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री पिछले महीने 29 प्रतिशत बढ़कर 1,84,264 इकाई दर्ज की गई, जो जुलाई, 2025 में 1,42,629 इकाई थी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में