अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 3,000 करोड़ रुपये पर

अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 3,000 करोड़ रुपये पर

अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 3,000 करोड़ रुपये पर
Modified Date: April 27, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: April 27, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) सीमेंट बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही के दौरान ₹3,000.02 करोड़ रुपये रहा।

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में में बताया कि इससे पिछले साल 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने ₹2,474.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में परिचालन आय ₹25,799.47 करोड़ रुपये रही। पिछले साल यह ₹23,063.32 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, ‘‘31 मार्च 2026 को समाप्त तीन महीनों और पूरे साल के नतीजे पिछले इसी समय के नतीजों से तुलना करने लायक नहीं हैं।’’ इसकी वजह दक्षिण भारत की कंपनी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (आईसीएल), बिड़ला व्हाइट वॉलकेयर (जिसे पहले वंडर वॉलकेयर के नाम से जाना जाता था) और यूएई के रास अल खैमाह स्थित आरएकेडब्ल्यूसीटी का अधिग्रहण है।

अल्ट्राटेक का कुल खर्च ₹21,894.18 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बयान में बताया कि इस तिमाही के दौरान उसने ‘अब तक की सबसे ‘ज्यादा बिक्री’ का रिकॉर्ड बनाया।

अल्ट्राटेक की कुल एकीकृत आय मार्च तिमाही में ₹25,887.03 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में अल्ट्राटेक का मुनाफा ₹8,188.35 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तवर्ष के लिए कुल एकीकृत आय ₹89,089.04 करोड़ रुपये रही।

पूरे साल के लिए भारत में ग्रे सीमेंट की कुल बिक्री 14.5 करोड़ टन रही।

कंपनी ने कहा, ‘‘मुश्किल माहौल के बावजूद, अल्ट्राटेक ने प्रदर्शन के हर पहलू… मात्रा, राजस्व, मुनाफा और ‘बैलेंस शीट’ की मजबूती… में शानदार नतीजे दिए हैं।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में