यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 6.6 प्रतिशत बढ़कर 5,316 करोड़ रुपये
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 6.6 प्रतिशत बढ़कर 5,316 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एकल शुद्ध लाभ 2025-26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 6.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,316 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,985 करोड़ रुपये था।
बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध ब्याज आय या मुख्य आय सालाना आधार पर 1.14 प्रतिशत घटकर 9,406 करोड़ रुपये रह गई। कुल आय घटकर 31,851.15 करोड़ रुपये रह गई जो जनवरी-मार्च 2025 में 32,752.67 करोड़ रुपये थी।
परिसंपत्ति गुणवत्ता में हालांकि सुधार हुआ। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (जीएनपीए) जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 2.82 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 3.6 प्रतिशत थीं। शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां भी सालाना आधार पर 0.63 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत रह गया।
इसके अलावा, निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर पांच रुपये के लाभांश की सिफारिश की है। यह भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


