नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 2021-22 के बजट को मंजूरी दी गयी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में तुरंत बजट पेश करने वाली हैं।
यह पहली बार है, जब 2021-22 का बजट छापा नहीं गया है। इसे इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में जारी किया जाएगा।
भाषा रमण पाण्डेय
पाण्डेय